बस इन आदतों पर ध्यान दें, आपका दिल रहेगा हमेशा स्वस्थ

बस इन आदतों पर ध्यान दें, आपका दिल रहेगा हमेशा स्वस्थ

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग ना तो सही से खाना खा पा रहे हैं और ना ही सही से अपना ख्याल रख पा रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वो कई बीमारियों के शिकार हो जा रहे हैं जो उनके दिल पर भी असर करता है। ऐसे में अपने दिल को मजबूत रखने की बहुत जरूरत है। तो चलिए आपको उन अच्छी आदतों के बारे में बताते हैं, जिनसे ये संभव हो सकता है।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

कई लोगों की आदत होती है कि वो काफी ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं, और ऐसा करना आपकी सेहत व दिल के लिए अच्छा नहीं हो सकता है और इससे दिल को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा नमक के सेवन से रक्त में आयरन की मात्रा कम हो जाती है, और साथ ही पेट में एसिडिटी की समस्या भी पैदा हो जाती है या फिर जिसको पहले से ये समस्या है उसकी ये परेशानी और बढ़ जाती है। इसके अलावा ज्यादा नमक खाने से जब हमें भूख नहीं भी लगती, तब भी हमें भूख का एहसास होता है।

ऐसे में शरीर में ज्यादा कैलोरी बनती है और मोटापा बढ़ता है, जिसका सीधा असर दिल की बीमारियों पर पड़ सकता है। नमक की तरह चीनी की मात्रा भी बेहद कम ही लेनी चाहिए, लेकिन कई लोग चाय भी शरबत की तरह मीठी पीते हैं। ऐसे लोगों को मधुमेह का खतरा बना रहता है। बच्चों और व्यवस्कों को अपनी कुल एनर्जी इनटेक में चीनी की मात्रा दस प्रतिशत से कम रखनी चाहिए।

बढ़ता वजन भी शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हृदय रोग और काफी ज्यादा वजन के बीच का संबंध काफी सशक्त होता है। इसलिए उच्च रक्त चाप और हृदयघात जैसे खतरे की संभावना बनी रहती है। ऐसे में बढ़ते वजन को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा प्रोसेस्ड मांस (जिसे ताजा रखने के लिए रसायन मिलाकर फ्रीज में रखा जाता है) का सेवन हमें नहीं करने की सलाह दी जाती है।

अगर आप रोजाना पचास ग्राम प्रोसेस्ट मीट का सेवन करते हैं, तो इससे हृदयघात का खतरा काफी बढ़ जाता है। तनाव लेना भी दिल की बीमारियों को न्यौता देने के लिए काफी माना जाता है। जब हम किसी भी चीज को लेकर तनाव लेते हैं, तो इससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है और इससे हृदय रोगों की संभावना भी बनी रहती है। इसके अलावा हमें नियमित रूप से रोजाना व्यायाम करना चाहिए, जिससे हमारा शरीर पूरी तरह स्व्स्थ रह सके।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में खाइए मक्के की रोटी, कई रोगों से रहेंगे दूर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।